रायपुर : महत्वपूर्ण व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के मद्देनजर आज दिनांक14.01.2021 को पुलिस लाइन रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक लाइन मणिशंकर चंद्रा द्वारा छसबल की कंपनियों के कंपनी कमांडर्स की बैठक ली जाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान चंद्रा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी में उपस्थित रहने, सुरक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने एवं सुरक्षा कार्मिकों द्वारा किसी भी प्रकार का नशा न करने के संबंध में महत्वपुर्ण हिदायत दी गयी तथा अच्छी तरह ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत करने का भी आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान सूबेदार अभिजीत भदौरिया सहित पुलिस के अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे।