थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत जोगी बंगला पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 के साथ महिला आरोपी लक्ष्मी मानिकपुरी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर – रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी है, जिसमें रायपुर पुलिस द्वारा नशे के कई अलग – अलग नशीले पदार्थो को पकड़ा गया है। जिसमें यह पाया गया कि नशा करने वाले अपराधी दूसरे नशे की ओर जा रहे है, जिसमें प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप वर्तमान में मुख्य है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं इस व्यवसाय में अवैध रूप से संलिप्त लोगों की पतासाजी कर ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28.11.2021 को थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत जोगी बंगला ब्लाॅक सी के सामने एक महिला अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखीं है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहीं है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर महिला को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा महिला से पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम लक्ष्मी मानिकपुरी निवासी जोगी बंगला डी डी नगर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें पाॅलीथीन की तलाशी लेने पर पाॅलीथीन के अंदर नाईट्रोसन-10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में लक्ष्मी मानिकपुरी से वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर महिला आरोपी लक्ष्मी मानिकपुरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग – अलग स्ट्रीप में रखें *कुल 56 नग नाईट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट* जप्त किया जाकर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 487/21 धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *