हत्या का आरोपी गिरफ्तार, थाना मिरतुर और DRG की कार्यवाही

Chhattisgarh

बीजापुर : पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर  विवेकानंद सिन्हा, के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरमगढ़के दिशा निर्देशन में थाना मिरतुर से उप निरीक्षक अजीब बेक, उप निरीक्षक मुकेश सोरी, उप निरीक्षक सुनिल तिर्की के हमराह डीआरजी एवं जिला बल की टीम दिनांक 10.09.2019 को मदपाल की ओर एरिया डॉमिनेशन, आरोपियों व वारंटियों की पता तलाश में रवाना हुये थे ।

अभियान के दौरान पुलिस पार्टी के द्वारा मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर मदपाल के जंगलों से थाना मिरतुर में अपराध क्रमांक 05/2019 के फरार अरोपी को पकड़नें में सफलता अर्जित की गई । आरोपी सिगरेट बंजाम पिता स्व0तारे उम्र 30 वर्ष साकिन मदपाल थाना मिरतुर ।

थाना मिरतुर में विधिवत गिरफ्तारी के उपरान्त दिनांक 10.9.2019 को रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *