राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में RPF का विशेष अभियान, 9 वाहन चालकों पर की कार्रवाई

Uncategorized

राजनांदगांव, 19 जून 2026। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट राजनांदगांव ने स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाते हुए नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की।मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर चेतन दिलीप राव जिचकर के मार्गदर्शन और RPF पोस्ट प्रभारी तरुणा साहू के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 9 वाहन चालकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 159 के तहत कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 2 सामान्य यात्रियों पर भी रेलवे अधिनियम की धारा 155 के तहत कार्रवाई की गई।RPF अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर में सुरक्षा, यात्री सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे रेलवे परिसर में निर्धारित नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों को केवल अधिकृत पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।

नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी सख्त निगरानी और नियमित अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *