रायपुर : दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की रात 9 बजे वाली फ्लाइट खराब मौसम के चलते नागपुर डायवर्ट हो गई। रायपुर में तेज आंधी, बारिश और खराब विजिबिलिटी के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी।इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij भी सवार थे।

जानकारी के मुताबिक कई अन्य वीआईपी और राजनीतिक नेता भी विमान में मौजूद थे।इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 को सुरक्षा कारणों से नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम सामान्य होने के बाद फ्लाइट को वापस रायपुर रवाना किए जाने की जानकारी सामने आई है। रायपुर में अचानक बदला मौसम, VIP फ्लाइट पर पड़ा असरतेज बारिश और तूफानी हवाओं ने राजधानी रायपुर में हवाई सेवाओं को प्रभावित कर दिया, जिसके चलते दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट को आखिरी वक्त पर डायवर्ट करना पड़ा