रायपुर। राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष ल डोला सेन की अध्यक्षता में आज रायपुर के एक निजी होटल में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर और भुवनेश्वर में आयोजित अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत हो रही है।बैठक में “भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन” विषय पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।

समिति के सदस्य व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात तथा दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर रहे हैं।अध्ययन दौरे के दौरान समिति संबंधित हितधारकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर रही है, ताकि विषय पर एक व्यापक एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा सके। बैठक में व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाने, निवेश के अवसर बढ़ाने तथा द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।