आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Uncategorized

जांजगीर-चांपा 09 जून 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

जिले के तहसील सारागांव के ग्राम चोरिया निवासी दीपक कुमार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता मनहरण लाल एवं तहसील शिवरीनारायण के ग्राम सलखन निवासी अशोक कुमार कश्यप की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी लक्ष्मीनबाई को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *