नंदनवन में पक्षियों की मौत, घोर लापरवाही का हुआ उजागर

Uncategorized

रायपुर 1 दिसंबर 25 नंदनवन पक्षी विहार में चूहों के हमले से लगातार पक्षियों की मौत अव्यवस्था सुरक्षा प्रबंधन की घोर लापरवाही और विभागीय उदासीनता के खिलाफ ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू किया है जिसको लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार को घेरते हुए अपना बयान जारी किया है।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा की नंदनवन पक्षी विहार में चूहों के हमले से लगातार पक्षियों की मौत, अंडों का नष्ट होना और वन्यजीव संरक्षण नियमों का उल्लंघन भाजपा सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार सोई रही और इसकी कीमत निर्दोष पक्षियों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
पक्षियों की मौत और भारी अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों द्वारा शुरू किया गया आंदोलन पूरी तरह न्यायोचित है।
विकास उपाध्याय ने घोषणा की है कि वे कल दिनांक 2 दिसंबर समय सुबह 8:30 बजे ग्रामीणों के आंदोलन स्थल पर पहुँचकर उनका साथ देंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का धैर्य टूट चुका है, अब लड़ाई सच्चाई और पर्यावरण संरक्षण की है।

सफारी प्रबंधन फेल अफरा तफरी में 38 पक्षियों को शिफ्ट करना सरकारी नाकामी का प्रमाण

घटना के बाद आनन-फानन में 38 पक्षियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना साबित करता है कि सफारी प्रबंधन पूरी तरह विफल रहा है।
यह विभागीय लापरवाही और कुप्रबंधन का स्पष्ट उदाहरण है।
भाजपा सरकार के शासन में नंदनवन जैसे महत्वपूर्ण संरक्षण स्थल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग

विकास उपाध्याय ने मांग की है कि नंदनवन में फैली अव्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच हो,चूहों की संख्या नियंत्रित करने के वैज्ञानिक उपाय तत्काल लागू किए जाएँ,जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पारदर्शी निगरानी सिस्टम लागू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *