रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध डीजल-पेट्रोल के काले कारोबार पर थाना कबीर नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14,100 लीटर अवैध ईंधन का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक बड़े टैंकर, नकदी और कटिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 35.45 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कान्हा ढाबा के पीछे ई.पी. रोलिंग मिल के पास एक गिरोह अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल का भंडारण कर उसकी रीसेलिंग और कटिंग का कारोबार चला रहा है।




सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कबीर नगर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर मौके पर दबिश दी।छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण कर रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त8 ड्रम में भरा 1,600 लीटर पेट्रोल3 ड्रम में भरा 500 लीटर डीजलटैंकर CG 07 BA 8727 में भरा 12,000 लीटर डीजल1 लाख 30 हजार रुपये नकदमोटर पंप, कीप और कटिंग ड्रम समेत अन्य उपकरणगिरफ्तार आरोपीओमप्रकाश साव उर्फ कालिया (रायपुर)उमेश साव (रायपुर)रामजी यादव (दुर्ग)धर्मेंद्र साव (दुर्ग)पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही यह जांच भी शुरू कर दी गई है कि अवैध ईंधन कहां से लाया जा रहा था और किन जगहों पर इसकी सप्लाई की जानी थी।