गोवा। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आई है। 75 वर्ष की उम्र में उनके निधन से भारतीय फिल्म जगत में शोक की लहर फैल गई है।

बताया जा रहा है कि गोवा स्थित उनके आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। सूचना के अनुसार, डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किए जाने का दावा किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही गई है।
नाना पाटेकर अपनी दमदार अदाकारी, प्रभावशाली संवाद अदायगी और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनके निधन की खबर से प्रशंसकों और फिल्म जगत में शोक का माहौल है।