पूर्व प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, शोक की लहर : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

Uncategorized

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन का समाचार सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से सामाजिक, आध्यात्मिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों में शोक की लहर व्याप्त है।रूपनारायण सिन्हा ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा योग, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को समर्पित किया। योग के प्रचार-प्रसार और जनजागरण के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में अनेक सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को नई दिशा मिली।उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शोक संदेश जारी कर कहा कि रूपनारायण सिन्हा का निधन अत्यंत पीड़ादायक है तथा योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में दिया गया उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *