तिल्दा नेवरा में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 180 पौवा शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर (ग्रामीण), 29 अप्रैल 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर लगातार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगी कुंआ बैकुंठ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी पूरन लाल वर्मा को पकड़ लिया।आरोपी के कब्जे से 180 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब और बिक्री की नगदी 900 रुपये बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 18,900 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।यह कार्रवाई थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक अमिला नाग, आरक्षक संदीप सिंह, महेंद्र वर्मा और महिला आरक्षक प्रज्ञा दादर शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *