15 साल के कार्यकाल में डॉक्टर रमन सिंह ने जनता की समस्याओं का निराकरण किया होता तो आज यह नौबत नहीं आती : मोहन मरकाम

Uncategorized

रायपुर : आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस की चिंतन शिविर चल रही है,  पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का बयान कहा उदय पुर चिंतन शिविर से जो सार निकला था उसे प्रदेश स्तर पर कैसे लागू किया जाए जिला में कैसे लागू किया जाए इसको लेकर विस्तार से चर्चा हुई,, जितने भी पदयात्रा हैं जितने भी जो बातें हैं उन बातों को लेकर कैसे लागू किया जाए पर बातचीत की गई है,और कांग्रेस के वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन मिल रहा है और नेताओं का जो मार्गदर्शन मिला है उसे हम कैसे लागू करें इस पर चर्चा हुई।

सीएम के 90 विधानसभा दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा की हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर जिलों में हर विधानसभा में जा रहे हैं और वहां की समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहे हैं,मगर देश के ऐसे मुख्यमंत्री हैं भूपेश बघेल जो लगातार समस्या का निराकरण करने का प्रयास करते हैं, पर भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है,डॉक्टर रमन सिंह जी 15 साल सरकार में रहे,कई विकास यात्रा निकाले, अगर विकास यात्रा के दौरान जनता की समस्याओं का निराकरण किया होता तो, आज यह नोबत नहीं आती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *