बीजापुर, 29 अप्रैल 2026,नशा मुक्त समाज की दिशा में बीजापुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।
सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर को कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कारवॉश सेंटर की आड़ में सूखे नशे का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। इससे पहले की कार्रवाई में उक्त सेंटर से गोली, कैप्सूल और थिनर जैसी नशीली सामग्रियां बरामद की गई थीं।

मामले में आरोपी के सहयोगी धर्मेंद्र कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जिला दंतेवाड़ा में दबिश देकर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर में सूखे नशे के खिलाफ पिछले कुछ महीनों से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कई संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।बीजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।