Raigarh Police की सख्ती: होली पर 16 चेक पोस्ट पर सघन जांच, हुड़दंगियों को चेतावनी

Uncategorized

रायगढ़, 4 मार्च। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए Raigarh Police ने शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर बनाए गए 16 चेक पॉइंट्स पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।चेकिंग के दौरान बाइकर्स गैंग, तीन सवारी वाहन चालकों, मुखौटा लगाकर घूम रहे युवकों एवं किशोरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। थाना चक्रधरनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने चेकिंग के दौरान युवकों को शालीनता एवं शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की कड़ी समझाइश दी।

समझाइश के बाद उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।शहर के सभी प्रमुख स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात है और लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हुड़दंग, स्टंटबाजी या कानून व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे हर्षोल्लास के साथ जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *