रायपुर | 15 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में रायपुर के मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में हज-2026 पर जाने वाले जायरीनों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस वर्ष रायपुर संभाग से 242 और बिलासपुर संभाग से 133 हाजी-हज्जन हज यात्रा पर जाएंगे।


कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना महताब किबला द्वारा कुरान की तिलावत से हुई। मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना की और देश-प्रदेश की तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की।छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज बेग ने हज यात्रा के इंतजामों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विष्णु देव साय और अल्पसंख्यक विकास विभाग के मार्गदर्शन में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरों ने हज के अरकान, उमरा, मदीना मुनव्वरा की जियारत और पूरे सफर की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, हज कमेटी ऑफ इंडिया के “हज सुविधा” मोबाइल ऐप के उपयोग का भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।दिनभर चले इस प्रशिक्षण में हज यात्रियों को यात्रा की शुरुआत से लेकर वापसी तक की सभी जरूरी जानकारियां दी गईं, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर सकें।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, हज कमेटी के सदस्यों और मुस्लिम समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।