अंडमान सागर में मौत का सफर: नाव डूबी, 250 से ज्यादा लोग लापता, रोहिंग्या-बांग्लादेशी सवार : सूत्र

Uncategorized

अंडमान सागर : सूत्रों के मुताबिक अंडमान सागर में एक दिल दहला देने वाली त्रासदी सामने आई है, जहां मलेशिया की ओर जा रही एक नाव अचानक समुद्र में डूब गई। इस हादसे में कम से कम 250 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह नाव अवैध रूप से प्रवास करने वाले लोगों को लेकर मलेशिया की ओर जा रही थी। बीच समुद्र में मौसम खराब होने और नाव के ओवरलोड होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते यह हादसा हुआ।रेस्क्यू एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक कई लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। समुद्र में तेज लहरें और खराब मौसम राहत कार्य में बड़ी बाधा बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *