चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने आरोपी को थाना बसंतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uncategorized

राजनांदगांव : थाना बसंतपुर : प्रार्थिया रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना दिनांक 12-06-2025 के रात्रि 09ः00 अपने स्कूटी से समान लेने के लिए गयी थी, तभी कमला कॉलेज चौक स्टेट बैंक ए0टी0,म0 के पास आरोपी रविकात सोनी हाथ में चाकू लेकर आने जाने वाले को चाकू दिखाकर चमका रहा था तथा इसे भी रोकने का प्रयास किन्तु यह वहॉ से अपनी स्कूटी को छोडकर किसी अन्य व्यक्ति के घर में शरण लिया जहॉ पर आरोपी रविकात सोनी आकर इसके जान से मारने की धमकी दिया। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध सदर पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

                  घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पश्चात राजनांदगांव    पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार किया गया , आरोपी रविकांत सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया। आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया। 

            आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 185/17 धारा 294,323,506 भादवि0 25 आर्म्स एक्ट, 399/19 धारा 294,323,506,34 भादवि0, 396/21 धारा 294,323,506-बी,327,307,324  भादवि0 25,27 आर्म्स एक्ट  एवं 378/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्व है। 

             उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, सउनि. गोवर्धन देशमुख, म0प्र0आर0 मनेका साहू,एवं अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *