हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार : बसंतपुर

Uncategorized

बसंतपुर : छत्तीसगढ़ के जिला राजनांदगांव मोहारा नाला के पास संचालित हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट के खिलाफ बसंतपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।इस प्रकरण में पूर्व में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। अब तक की कार्रवाई में कुल 06 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

गिरफ्तार आरोपीमूलचंद प्रजापति (26 वर्ष), निवासी मोहारा :- कार्रवाई का विवरणपुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन एवं अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम ने दिनांक 06 अप्रैल 2026 को आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईटेक सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया था।इस दौरान पुलिस ने वीरू प्रजापति, रूपेश पाण्डे, आयुष मेश्राम, मोहित देवांगन एवं लक्की देवांगन उर्फ नरेन्द्र देवांगन को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर, नगदी एवं सट्टा सामग्री सहित करीब ₹5.50 लाख की सामग्री जब्त की गई थी।

फरार आरोपियों पर कार्रवाईघटना के बाद मूलचंद प्रजापति और सादिक खान (नागपुर, महाराष्ट्र) फरार हो गए थे। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर दबिश देकर मूलचंद प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।

सराहनीय भूमिकाआरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक देवादास भारती तथा आरक्षक आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल, रूपेन्द्र वर्मा और राजेश बंदेश्वर की अहम भूमिका रही।

पुलिस की अपीलपुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *