उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 19 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, सुखद दांपत्य जीवन की कामना की

Uncategorized

मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार रात मुंगेली जिले के मोहभट्ठा (सरगांव) में आयोजित जिला स्तरीय आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे। उन्होंने 19 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक समरसता, सामूहिक विवाह की परंपरा और आदिवासी समाज के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इससे सामाजिक भाईचारा बढ़ता है और परंपराओं का संरक्षण होता है। सभी नवदंपत्तियों के सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।श्री साव ने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के समय से अलग विभाग और बजट की व्यवस्था शुरू हुई थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जन जनधन योजना, आदि आदर्श ग्राम योजना से गांव-गांव तक बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाएं पहुंचाई है।उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि सामूहिक विवाह में पूरे समाज का आशीर्वाद मिलता है, जिससे नवदंपत्तियों का जीवन सुखमय बनता है। आदिवासी समाज की परंपराएं गौरवशाली रही हैं। गोंडवाना कप और नेशनल ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। सरकार खेल के क्षेत्र में भी आदिवासी युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *