रायपुर : महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण! PM मोदी का बड़ा ऐलान, CM विष्णु देव साय बोले—देश की दिशा बदलने वाला कदमनई दिल्ली में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में देश एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। Vishnu Deo Sai ने आज राजधानी में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को लेकर बड़ा बयान दिया।उन्होंने कहा कि इस भव्य सम्मेलन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशभर की महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके योगदान को सराहा। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि आगामी 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, जिसमें एक ऐतिहासिक विधेयक पारित होने की संभावना है। इस विधेयक के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश की माताओं-बहनों को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी दिलाएगा, जिससे देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।
“यह सिर्फ आरक्षण नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और भागीदारी का नया युग है,” – CM साय