लैलूंगा में लापरवाही पर सख्ती: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 15 दिन का वेतन कटा, सेवा समाप्ति की चेतावनी

Uncategorized

रायगढ़। जिले के लैलूंगा क्षेत्र में सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। झगरपुर सेक्टर के गोसाईडीह आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ कार्यकर्ता कुन्ती भोय को लगातार अनुपस्थित रहने और ड्यूटी में लापरवाही के चलते 15 दिन का मानदेय काटा गया है, साथ ही सेवा समाप्ति की अंतिम चेतावनी भी दी गई है।

बार-बार बंद मिला केंद्र:-
विभागीय जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया था। उस समय कार्यकर्ता और सहायिका दोनों अनुपस्थित थीं। इसके बाद नोटिस जारी किया गया, लेकिन कार्यकर्ता ने कोई जवाब नहीं दिया।
स्थिति की गंभीरता तब और बढ़ गई जब 7 अप्रैल को हुए औचक निरीक्षण में भी कार्यकर्ता केंद्र से नदारद मिलीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्यकर्ता अक्सर बिना सूचना के गायब रहती हैं।
बच्चों और महिलाओं को नुकसान:-
कार्यकर्ता की लापरवाही के कारण केंद्र में आने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली पोषण आहार, शिक्षा और अन्य सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही थीं। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ी कार्रवाई की।
प्रशासन का सख्त संदेश:-
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना लैलूंगा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि—
15 दिन का मानदेय काटा जाएगा
भविष्य में पुनः लापरवाही मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई होगी।
कार्यकर्ता को तत्काल उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा :-
इस आदेश की प्रति जिला कार्यक्रम अधिकारी और एसडीएम को भी भेजी गई है।
साफ संकेत :-
यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत है कि अब सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती बढ़ेगी और जनता के अधिकारों से समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *