असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी, एक ही चरण में हो रहे विधानसभा चुनाव

Uncategorized

नई दिल्ली : असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग कराई जा रही है।
असम की 126 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों पर मतदान जारी है। सभी स्थानों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं, सभी राजनीतिक दलों ने भी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *