आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर …रायपुर पुलिस

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : रायपुर में आगामी विधान सभा चुनाव वर्ष 2018 के मद्देनजर दिनांक 18.11.2018 को वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, सूरज कुमार (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन, कृष्ण कुमार पटेल नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, बी.एस. खुंटिया नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, नसरउल्ला सिद्धकी नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक रायपुर तथा थाना प्रभारी कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाईन, पंडरी, देवेन्द्र नगर, टिकरापारा, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, न्यू राजेन्द्र नगर, खमतराई, गुढियारी, उरला, आजाद चैक, सरस्वती नगर, आमानाका, डी डी नगर, कबीर नगर रायपुर सहित रायपुर पुलिस के लगभग 280 अधिकारी/कर्मचारी एवं आर.ए.एफ. के लगभग 190 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा लगभग 35 वाहनों के साथ फ्लैग मार्च पुलिस लाईन से प्रारंभ किया जाकर टैगोर नगर, कटोरा तालाब, नेताजी चैक, पी डब्ल्यू डी, आकाशवाणी, ओ.सी.एम. चैक, कोतवाली, सदर बाजार, तात्यापारा चैक, रामसागर पारा, गुढियारी, खमतराई, उरला, कबीर नगर, आमानाका, सरोना, रायपुरा, भाठागांव, कुशालपुर, लाखेनगर, पुरानी बस्ती, धमतरी गेट, सि़द्धार्थ चैक, टिकरापारा, संतोषी नगर, राजेन्द्र नगर, व्ही आई पी रोड, तेलीबांधा, पंडरी, कपड़ा मार्केट, फाफाडीह, गंज, जयस्तंभ चैक से करते हुये पुनः पुलिस लाईन में समाप्त किया गया। फ्लैग मार्च का आयोजन विधान सभा चुनाव को देखते हुये किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखते हुये शांतिपूर्ण मतदान का संपादन कराया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *