रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 द्वितीय चरण दिनांक 20.11. 2018 को होना प्रस्तावित है ! इस दौरान मतदान दलो को मतदान सामग्री वितरण हेतु BTI ग्राउंड शंकर नगर, J R दानी कन्या विद्यालय कालीबाड़ी, एवं गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार रायपुर* को निर्धारित किया गया है दिनांक 19.11.2018 को मतदान दलों को उपरोक्त तीनों स्थानों से मतदान सामग्री वितरण कर मतदान हेतु अपनें बूथ के लिए रवाना किया जाना है इस दौरान मतदान दलों के आवागमन के दौरान शुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात रायपुर से ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर अभिषेक वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश ठाकुर द्वारा दिशा निर्देश दिया गया