घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेलसक्ती।

Uncategorized

सक्ती : 15मार्च2026,
घर में अकेली महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान अजय पटेल (29 वर्ष), पिता सुदर्शन पटेल, निवासी बसंतपुर, थाना सक्ती, जिला सक्ती के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना वाले दिन सुबह लगभग 9 बजे उसके सास, ससुर और पति काम करने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान वह घर पर अकेली थी और घरेलू काम कर रही थी। तभी आरोपी अजय पटेल उसके घर में घुस आया और जबरन पकड़कर कमरे में ले गया, जहां उसने बलपूर्वक दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। यह मामला महिला से जुड़े गंभीर अपराध का होने के कारण पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे 15 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीलमणी कुसुम, आरक्षक यादराम चंद्रा, शैलेन्द्र देवांगन, हेमंत केसरिया, महिला आरक्षक सुलेखा कश्यप सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *