बलरामपुर– रामानुजगंज जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य स्थानों पर भी मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की विधिवत लॉन्चिंग की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय बलरामपुर रामानुजगंज में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुजूर और जिला निर्वाचन कार्यालय बलरामपुर के अधिकारियों कर्मचारियों ने मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के अंतर्गत पहले स्वयं का ही मतदाता होने का सत्यापन किया।इसी प्रकार जागरूक मतदाताओं ने भी मतदाता सत्यापन कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भागीदारी करते हुए अपने स्वयं के मतदाता होने का सत्यापन कराया।