भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिलों में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की शुभारंभ

Chhattisgarh Uncategorized

छ ग : रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिलों में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया है।जिला बेमेतरा मे 1 सितंबर 2019 को प्रातः 11:00 बजे मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की विधिवत लॉन्चिंग करते हुए इसकी शुरुआत की गई ।इसके अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा और नगर पालिका परिषद बेमेतरा में अधिकारियों कर्मचारियों सहित जागरूक मतदाताओं ने अपने मतदाता होने का विधिवत सत्यापन कराया।

सरगुजा- अंबिकापुर में 1 सितंबर 2019 को
मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की विधिवत लॉन्चिंग सुबह 11:00 बजे की गई।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में मौजूद अधिकारियों -कर्मचारियों ने भी अपने मतदाता होने का सत्यापन किया।
वही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “स्वीप” के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भी अभियान की शुरुआत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *