कोरबा को विकास की नई रफ्तार: 21.35 करोड़ के पुल और सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन आज

Uncategorized

रायपुर, : 01 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री @Lakhna Lal Dewangan सोमवार 02 मार्च 2026 को कोरबा जिले में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। यह गरिमामय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे अग्रसेन गौसेवा समिति, कनबेरी (जिला कोरबा) के पास आयोजित होगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कुल 21.35 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से 8 वृहद पुलों तथा सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। इन परियोजनाओं से जिले के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 20.92 करोड़ रुपये की लागत से 8 महत्वपूर्ण वृहद पुलों का निर्माण किया जाएगा। इनमें रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कोरबा विकासखंड अंतर्गत लेमरू-देवपहरी रोड, डोकरमना मेन रोड, बगबुड़ा रोड, बताती-बांसाखार मार्ग तथा पतरापाली-धानकछार मार्ग पर स्थित गौमुखी, चिंगराडांड, गड़गड़ा, कोटगसरा और पेंसारी नाला पर पुल निर्माण शामिल है।
इसके अलावा पालीतानाखार विधानसभा क्षेत्र के पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड में कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग से बहरीझरिया रोड पर कोठीझुंझा नाला पर 278.72 लाख रुपये की लागत से एक वृहद पुल का निर्माण प्रस्तावित है।


ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कटघोरा विकासखंड में पंचराम घर से हीरालाल घर तक 500 मीटर लंबी सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसकी स्वीकृत राशि 42.95 लाख रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *