रायपुर, 01 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर मिर्जा एजाज बेग ने अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


मुख्यमंत्री साय ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हज कमेटी के माध्यम से प्रदेश के हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएं।मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी हज यात्रियों की सेवा और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना मेहताब आलम, मौलाना अमीर बेग एवं मौलाना हसन अब्बास भी उपस्थित रहे।