असम में फिर खिलेगा विकास का कमल: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लखीमपुर में संभाली चुनावी कमान

Uncategorized

गुवाहाटी : 01 मार्च 2026 ,असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने असम प्रवास के दौरान कहा कि जनता ने भाजपा की जीत सुनिश्चित कर “विकास का कमल” खिलाने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य को नई दिशा दी है, इसलिए तीसरी बार फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी संभाल रहे साव 25 फरवरी से चार दिवसीय असम प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों सहित गुवाहाटी में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में भाग लेकर चुनावी रणनीति को धार दी।रविवार (1 मार्च) को धेमाजी, मसकुआ (सिसिबोरगांव विधानसभा) और जोनाई में पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं विस्तारकों के साथ बैठक कर बूथ प्रबंधन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। इससे पहले तिनसुकिया जिला मुख्यालय में जिला एवं विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की।

डूमडूमा, सदिया, लखीमपुर और नोबोइचा में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए दिशा-निर्देश दिए।उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने असम के विकास को गति दी है, वहीं मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से असम निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों में निराशा और बिखराव की स्थिति है। “जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पा रहे, वे राज्य का विकास कैसे करेंगे?” साव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर विकसित और खुशहाल असम के लिए भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाएं।

बैठकों में विधायक एवं शिक्षा मंत्री डॉ. रोनुज पेगु, डूमडूमा विधायक एवं मंत्री रूपेश गोवाला, लखीमपुर विधायक मानव डेका सहित कई जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।असम में चुनावी माहौल के बीच साव का यह दौरा संगठन को मजबूत करने और भाजपा की जीत की रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *