राजधानी में अवैध हथियार पर सख्ती: उरला पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को पिस्टल सहित दबोचा

Uncategorized

रायपुर : 1मार्च 2026,राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।मयंक गुर्जर, पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के निर्देश पर अवैध रूप से पिस्टल-कट्टा रखने और उनकी खरीद-बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 1 मार्च 2026 को उरला पुलिस को सूचना मिली कि बीरगांव के दुर्गानगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यक्ति अवैध पिस्टल के साथ मौजूद है।सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी।

मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसकी पहचान मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री (25 वर्ष), निवासी दुर्गानगर बीरगांव, थाना उरला के रूप में हुई।आरोपी से पिस्टल रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी में उसके कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना उरला में अपराध क्रमांक 66/26, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री थाना उरला का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ थाना माना, मौदहापारा, खमतराई एवं उरला में मारपीट, बलवा, लूट और हत्या के प्रयास सहित लगभग दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *