दुबई में फंसींभारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने किया ट्वीट, बोलीं— “मैं सुरक्षित हूं”

Uncategorized

नई दिल्ली/दुबई। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु इस समय दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वह सुरक्षित हैं और अपनी टीम के साथ ठीक हैं।

सिंधु ने ट्वीट में लिखा कि, “मैं अभी सुरक्षित हूं। अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हुई हूं और हम ठीक हैं। ईरान के साथ युद्ध की स्थिति लगातार बदल रही है। एयरपोर्ट पर काफी अफरा-तफरी है। कई परिवार वहां फंसे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं। हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि यह स्थिति जल्द सामान्य हो जाए।”

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है, जिससे कई यात्री दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। सिंधु ने अपने संदेश के जरिए प्रशंसकों और देशवासियों को आश्वस्त किया कि वह सुरक्षित हैं।
उनके इस ट्वीट के बाद प्रशंसकों और खेल प्रेमियों ने राहत की सांस ली है और उनके शीघ्र सुरक्षित स्वदेश लौटने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *