रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्यवाही, अवैध वसूली करने वाले चार किन्नर गिरफ्तार

Uncategorized

राजनांदगांव : रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्यवाही, अवैध वसूली करने वाले चार किन्नर गिरफ्तार।मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर दीपचंद आर्य के मार्गदर्शन में तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 29.01.2026 को समय लगभग 17:25 बजे रेल मदद क्रमांक 2026012906127 के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 22816 बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे के जनरल कोच में कुछ किन्नर यात्रियों से अवैध रूप से पैसे मांग रहे हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया, जिन्होंने अपना नाम रोमेश कुमार बताया तथा बताया कि वे अपने परिवार सहित गोंदिया से रायपुर की यात्रा कर रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए, गाड़ी के राजनांदगांव स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर आगमन समय 18:21 बजे पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव द्वारा उप निरीक्षक के. प्रसाद एवं बल सदस्यों के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए जनरल कोच की जांच की गई। जांच के दौरान कोच में घूम-घूमकर यात्रियों से अवैध रूप से पैसे मांग रहे चार किन्नरों को उतारकर रेल सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव लाया गया।
जांच में पाया गया कि चारों के पास EFT टिकट क्रमांक 0720850, 0720848, 0721101 एवं 0720849 थे तथा यात्रा के दौरान टीटी द्वारा नोटिस बनाया गया था। उक्त चारों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 145(B) के अंतर्गत राजनांदगांव पोस्ट पर अपराध क्रमांक 109/26, 110/26, 111/26 एवं 112/26 पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई। शिकायतकर्ता की समस्या का सफलतापूर्वक समाधान किया गया।
गिरफ्तार किन्नरों का विवरण इस प्रकार है —
मधु किन्नर, गुरु सोनाली, उम्र 27 वर्ष
सोनाली किन्नर, पति अजय बैरागी, उम्र 42 वर्ष
काजल किन्नर, गुरु सोनाली, उम्र 35 वर्ष
ढिल्लू किन्नर, गुरु सोनाली, उम्र 27 वर्ष
निवासी — साईं नगर, उरला/कुर्ला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
रेल सुरक्षा बल यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा, अवैध वसूली अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर रेल मदद 139 अथवा रेल मदद ऐप के माध्यम से तुरंत सूचना दें। यात्रियों की सुरक्षा हेतु रेल सुरक्षा बल सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *