रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनंदगांव के द्वारा “ऑपरेशन अमानत” के तहत दो गुम हुए मोबाइल सही सलामत सुपुर्द

Uncategorized

राजनंदगांव : दिनांक 19.01.2026 को मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर दीप चंद्र आर्य के निर्देशन में तथा रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर तरुणा साहू के कुशल नेतृत्व में रे.सु.ब. पोस्ट राजनांदगांव के स्टाफ द्वारा ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए “ऑपरेशन अमानत” के अंतर्गत दो खोए हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किए गए।
घटना के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान स.उप.नि. मीनु कुमार एवं प्रधान आरक्षक एस.के. मिश्रा द्वारा स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म क्षेत्र में दक्षिण साइड बुकिंग काउंटर, टिकट विंडो के पास दो अलग-अलग समय पर लावारिस मोबाइल फोन पाए गए। आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने पर कोई भी व्यक्ति मोबाइल का दावा नहीं कर सका, जिस पर दोनों मोबाइलों को रे.सु.ब. पोस्ट राजनांदगांव लाकर टीए ड्यूटी के चार्ज में सुरक्षित रखा गया।
कुछ समय पश्चात मोबाइल पर कॉल आने पर जानकारी प्राप्त हुई कि पहला मोबाइल कु. पार्वती यादव, पिता मुरली यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) का है, पुष्टि उपरांत मोबाइल (अनुमानित कीमत ₹8000/-) उन्हें सही सलामत सुपुर्द किया गया।
इसी प्रकार दूसरा मोबाइल कु. तामेश्वरी, पिता चुन्नू लाल यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी बरगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) का पाया गया, आवश्यक सत्यापन एवं पैटर्न लॉक खुलवाने के बाद उक्त मोबाइल (अनुमानित कीमत ₹9000/-) उन्हें सुरक्षित सुपुर्द किया गया। दोनों मोबाइल की अनुमानित कीमत कल 17000 रुपए है!
रे.सु.ब. द्वारा की गई इस सराहनीय कार्रवाई से यात्रियों में रेल सुरक्षा बल के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *