बीजापुर (छत्तीसगढ़) : मुख्यधारा में लौटे 34 माओवादी कैडर, 84 लाख का था ईनाम।
बीजापुर जिले में 01 जनवरी 2024 से अब तक 824 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हुए, 1079 माओवादी गिरफ्तार हुए वही 220 माओवादी अलग अलग मुठभेड़ में मारे गये।
राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति तथा शांति, संवाद एवं विकास पर आधारित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। जिसमें 84 लाख के 07 महिला कैडर और 27 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है।
इन 34 कैडरों में केरलापाल एरिया कमेटी डीव्हीसीएम-01, पीएलजीए कंपनी न.02 एवं अलग- अलग कंपनी के 04 सदस्य, एसीएम -03, प्लाटून एवं एरिया कमेटी पार्टी सदस्य- 08, मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर- 03, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -05, पीएलजीए सदस्य-01 एवं अलग अलग आरपीसी के CNM/जनताना सरकार अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, DAKMS, KAMS अध्यक्ष/उपाध्यक्ष -09 सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु छ0ग0 सेक्टर रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर बी0एस0नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स रविन्द्र मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स अमन कुमार झा, अति0 पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आकाश शुक्ला, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर युलैण्डन यार्क, द्वितीय कमान अधिकारी राजेश चौहान, डीसी ऑप्स केरिपु कुलदीप सिंह, डीसी अशोक कुमार, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर चन्द्रहास, उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा एवं उप पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग के समक्ष निम्नलिखित माओवादी समाज की मुख्यधारा से जुड़े :-
- पण्डरू पूनेम ऊर्फ संजू पिता बुधराम पूनेम उम्र 45 वर्ष निवासी मेटापाल एर्रापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पदनाम- डीव्हीसीएम केरलापाल एरिया कमेटी, ईनाम 08.00 लाख रूपये
- रूकनी हेमला पति स्व. लिंगा कुरसम उर्फ रैनू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरसागुड़ा मेटापारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-कंपनी न0 02 पीपीसीएम, ईनाम -08.00 लाख रूपये
- देवा उईका पिता लखमू उईका उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन सुकनपल्ली कुंजामपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कंपनी न0 01 पार्टी सदस्य, ईनाम -08.00 लाख रूपये
- रामलाल पोयाम उर्फ रामलू पिता रूपसिंह पोयाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोतरापाल काकड़पारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कंपनी न0 01 पार्टी सदस्य , ईनाम -08.00 लाख रूपये
- मोटू पुनेम उर्फ रवि पिता स्व. आयतू पुनेम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कंपनी न0 02 पार्टी सदस्य , ईनाम -08.00 लाख रूपये
- मीना माड़वी उर्फ जमली पति सुदरू पुनेम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन एड़समेटा कड़ियापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-तेलंगाना स्टेट कमेटी अन्तर्गत मंगी एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), ईनाम -05 लाख रूपये
- सुदरू पुनेम पिता सोमलू पुनेम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन एड़समेटा कड़ियापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कुतुल एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम), ईनाम 05.00 लाख रूपये
- लिंगे कुंजाम उर्फ सुमित्रा पिता हुंगा कुंजाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन दुरनदरभा कुरसमपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा छ0ग0, पदनाम- पीपीसीएम (ओडिशा राज्य कमेटी एसजेडसीएम कार्तिक का सुरक्षा गार्ड), ईनाम 05.00 लाख रूपये
- पाले उईका पिता बुदरू उईका उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन मल्लेपल्ली स्कूलपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- प्लाटून न0 04 पार्टी सदस्य, ईनाम -02.00 लाख रूपये
- सुखराम उरसा उर्फ गंगा पिता रामलू उरसा उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन तुर्रेनार सरपंचपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग, पदनाम- प्लाटून न0 11 पार्टी सदस्य, ईनाम-02.00 लाख रूपये
- दिनेश करटाम उर्फ बामड़ा पिता स्व. सुकड़ा करटाम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन दुरधा डोडरेपारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग, पदनाम- दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम -02.00 लाख रूपये
- शंकर पोडियाम पिता हड़मा पोडियाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन परकेली स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम 02.00 लाख रूपये
- सुखराम पोडियम पिता पीलू पोडियम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन हकवा बोटेमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पेद्दाजोजेर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम-02.00 लाख
- मुन्ना पोयाम पिता फगनू पोयाम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन जप्पेली स्कूलपारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-दुरधा आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, ईनाम- 02.00 लाख रूपये
- सुखमती बोड्डू पिता मल्ला बोड्डू उम्र 39 वर्ष जाति तेलगा साकिन कमकानार तेलगापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कमकानार आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, ईनाम-02.00 लाख
- लक्ष्मण गोंदे उर्फ डेंगा पिता स्व. मासू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन पदमुर नदीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-मोसला आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम-02.00 लाख रूपये
- लक्ष्मण हेमला पिता स्व. पाण्डू हेमला उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया साकिन घुमरा थना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कडेनार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम-02.00 लाख रुपए
- अर्जुन बोड्डू पिता पेंटा बोड्डू उम्र 29 वर्ष जाति तेलगा कमकानार तेलगापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कमकानार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम-02.00 लाख रूपये
- पण्डरू मड़कम उर्फ सलीम पिता भीमा मड़कम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोतरापाल लक्खापारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- एओबी अन्तर्गत पार्टी सदस्य, ईनाम- 01.00 लाख रूपये
- राजू कुरसम उर्फ दुरूम पिता आयतू कुरसम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईसुलनार स्कूलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पश्चिम बस्तर डिवीजन पार्टी सदस्य, ईनाम -01.00 लाख रूपये
- मोती उरसा पिता सुकलू उरसा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन बड़ेतुंगाली पटेलपारा थाना जिला बीजापुर छ0ग0 भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या
- सोमारू मड़कम पिता बोटी मड़कम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोतरापाल काकडीपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, ईनाम -01.00 लाख रूपये
- संतो पोड़ियाम ऊर्फ संतोषी ऊर्फ शांति पिता सुखराम पोड़ियाम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोंदुम कर्रेपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, ईनाम 01.00 लाख रूपये
- हिड़मा माड़वी ऊर्फ गुडडी पिता माटा माड़वी उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोतरापाल लक्खापारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- मद्देड़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनाम-01.00 लाख रूपये
- सुखमती उरसा पिता लक्खू उरसा उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन पोमरा पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, ईनाम-01.00 लाख रुपए
- चमरू ओयाम पिता स्व. पोरिया ओयाम उम्र 46 वर्ष जाति मुरिया साकिन पदमुर सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग, पदनाम- मोसला आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम-01.00 लाख रूपये
- पण्डरू बड़दी पिता विज्जा बड़दी उम्र 47 वर्ष जाति मुरिया साकिन परकेली स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0 परकेली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
- पायकू ओयाम पिता स्व. बोज्जा ओयाम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन कैका कामापारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- दुरधा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
- सुखराम तेलम पिता हुर्रा तेलम उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन दुरधा गायातापारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ‘”ए” सेक्शन कमाण्डर
- जग्गू पोडियम पिता बामन पोडियम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन परकेली स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
- सन्नू कुरसम पिता सोमरू कुरसम उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन परकेली स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0 परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
- राजू हेमला पिता पण्डरू हेमला उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन फुलादी स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- फुलादी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
- फगनू मड़कम उर्फ मल्लेश पिता कोसा मड़कम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया परकेली स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
- सुरेश कुरसम पिता कोरके कुरसम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन बीराभट्टी राउतपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
इन 34 माओवादी कैडरों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है।
राज्य शासन द्वारा अपनाई गई व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से दक्षिण बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति की सशक्त नींव स्थापित हुई है। पुलिस, विभिन्न सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के जागरूक नागरिकों के सतत, सामूहिक एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप हिंसा और भय की संस्कृति को क्रमशः संवाद, विश्वास एवं विकास की संस्कृति में परिवर्तित करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी कैडरों ने भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है।
पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
सुरक्षा बलों की सक्रियता और टीमवर्क: आत्मसमर्पण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में DRG, जिला बल, STF, कोबरा 202, 204, 210 तथा केरिपु 85, 199, 170, 168 वी एवं जिले में तैनात केरिपु बलों का विशेष योगदान रहा है। इन सभी बलों ने लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता, विश्वास निर्माण और संवेदनशील व्यवहार से माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है।
🔳 बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि—
“छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को आकर्षित कर रही है। पुनर्वास करने वालों के परिजन भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जियें और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।”
उन्होंने आगे कहा कि—
“माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।”