छतरपुर (MP) : मध्य प्रदेश की छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम से बड़ी खबर, बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन के एक दिन पहले ही दुर्भाग्य जनक घटना की खबर। टीन सेट गिरने से एक भक्त की मौत हो गई है और वहीं 12 से अधिक लोग घायल बताया जा रहा। घायलों की इलाज सरकारी अस्पताल और नीजी अस्पतालों में चल रहा। सूत्रों की मुताबिक घटना आज सुबह की बताई जा रही है। 4 जुलाई को बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है, जिसके कारण देशभर से श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंच रहे थे। इसी बीच आज सुबह तेज हवा के कारण टीन का सेट गिर गया। एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु चपेट में आ गये। वहीं एक भक्त की मौत होने की खबर है। मृतक उत्तर प्रदेश के बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है । पोस्टमार्टम के बाद मृतक की लाश को उसके परिजन अपने गांव ले गए।इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि आज भी इस घटना में एक वयक्ति की मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम करके परिजनों को सुपूर्द कर दिया है। एक मरीज को सीटी स्कैन के लिए भेजा गया है हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं एक को मामूली चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज दिया गया है।