मुख्यधारा में लौटे 51 माओवादी कैडर : “पूना मारगेम= पुर्नवास से पुनर्जीवन”

Uncategorized

बीजापुर (छत्तीसगढ़) :मुख्यधारा में लौटे 51 माओवादी कैडर — “पूना मारगेम= पुर्नवास से पुनर्जीवन।” राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर केंद्रित निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 51 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” योजना के अंतर्गत मुख्यधारा में शामिल होने वाले इन कैडरों में 09 महिला एवं 42 पुरुष सदस्य शामिल हैं, जिन पर कुल ₹66 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।

इन 51 कैडरों में —पीएलजीए बटालियन नं. 01 एवं कंपनी नंबर 01, 02 व 05 के 05 सदस्य, एसीएम-01, प्लाटून एवं एरिया कमेटी पार्टी सदस्य – 07, एलओएस सदस्य – 03, मिलिशिया प्लाटून कमांडर – 01, मिलिशिया प्लाटून सदस्य – 14, तथा आरपीसी – जनताना सरकार, डीएकेएमएस और सीएनएम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य – 20 शामिल हैं, जिन्होंने हिंसक और जनविरोधी विचारधारा को त्यागकर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है।

वर्ष 2025 में जिला बीजापुर में 461 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हुए एवं सुरक्षा बलों की कार्यवाही में 138 माओवादी मारे गये एवं 485 माओवादी गिरफ्तार किये गये ।
वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में 650 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हुए है वही सुरक्षा बलों की कार्यवाही में जिले में हुए अलग-अलग मुठभेढ़ में 196 माओवादी मारे गये एवं 986 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।

पुनर्वास की प्रक्रिया में शामिल होने वालों में :-

  1. बुधराम पोटाम उर्फ रंजीत पिता सोमलू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन पुसनार गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0 , पदनाम- माड़ डिविजन अन्तर्गत कंपनी न0 01 पीपीसीएम ईनाम – 08.00 लाख रुपए
  2. मनकी कोवासी पिता सुदरू कोवासी उम्र 24 वर्ष जाति माड़िया साकिन गुडसाकल, कुम्हारपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- बटालियन न0 01 पार्टी सदस्या, ईनाम 08.00 लाख रूपये
  3. हुंगी सोढ़ी पिता हिड़मा सोढ़ी उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिरमागुण्डा कोडेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- कंपनी न0 2 पार्टी सदस्या, ईनाम 08.00 लाख रूपये
  4. रविन्द्र पुनेम उर्फ आयतू पिता गुण्डा पुनेम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीड़िया मारापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कंपनी न0 02 पार्टी सदस्य, ईनाम 08.00 लाख रूपये
  5. देवे करटाम पिता आयता करटाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन तुमरेल गुमोड़पारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- सीआरसी कंपनी 02 पीएलजीए सदस्या, ईनाम 08.00 लाख रुपए
  6. मंगू ओयाम उर्फ लालू पिता आयतू ओयाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीड़िया लेकामपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पीपीसीएम, ईनाम 05.00 लाख रूपये
  7. आसमती ओयाम उर्फ सोमारी पति मंगू ओयाम उर्फ लालू उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन कड़ेनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- पार्टी सदस्या, ईनाम 02.00 लाख रूपये
  8. आसमती पुनेम उर्फ आशा पिता सन्नू पुनेम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया साकिन चोखनपाल कालीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- प्लाटून न0 12 पार्टी सदस्या ईनाम 02.00 लाख रूपये
  9. लक्ष्मण कोरसा पिता सुक्कू कोरसा उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया साकिन बोड़लापुसनार पटेलपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर, पदनाम- प्लाटून न0 12 पार्टी सदस्य ईनाम 02.00 लाख रूपये
  10. गुडडी लेकाम उर्फ आयतू पिता सुकलू लेकाम जाति मुरिया उम्र 27 साकिन तमोड़ी पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- प्लाटून न0 13 पार्टी सदस्य , ईनाम 02.00 लाख रूपये
  11. मंगरू वड्डे पिता मुका वडडे उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोंडे थाना बेदरे जिला बीजापुर छ0ग0,पदनाम- लंका आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, ईनाम 02.00 लाख रूपये
  12. आयतू पुनेम उर्फ मासा पिता सन्नू पुनेम उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीड़िया इडेनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पीड़िया आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर, ईनाम 02.00 लाख रूपये
  13. मोटू लेकाम पिता बुधू लेकाम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दापाल नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- एड़समेट्टा आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम 02.00 लाख रूपये
  14. तुले कुडियम उर्फ मित्रा पति स्व. मनेश मड़कम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन पंगुड़ थाना मोदकपाल जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या/माटवाड़ा एलओएस सदस्या, ईनाम 01.00 लाख रूपये
  15. बुधरी मड़कम उर्फ मुण्डरी पिता बुरदा मड़कम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन आदवाड़ा बड़ापारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या/मिरतुर एलओएस सदस्या, ईनाम 01.00 लाख रूपये
  16. लालसाय बारसा उर्फ गंगू पिता कोटलू उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन उतला स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य/डॉक्टर टीम सदस्य, ईनाम 01.00 लाख रूपये
  17. लक्ष्मीनाथ ठाकुर उर्फ ललित पिता इतवारी ठाकुर उम्र 35 वर्ष जाति धाकड़ साकिन जैगूर स्कूलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत पार्टी सदस्य, ईनाम 01.00 लाख रूपये
  18. जमली कोरसा पिता बुधराम कोरसा उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन हकवा नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, ईनाम 01.00 लाख रूपये
  19. सायबी वडडे पिता नारंगो उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोंडे थाना बेदरे जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- लंका आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष 01.00 लाख रूपये
  20. प्रमिला उईका पिता सोनू उईका उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी कमकानार तराईपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम – नेशनल पार्क एरिया कमेटी पार्टी सदस्या/सेण्ड्रा एलओएस सदस्या 01 लाख रूपये
  21. सुदरू अवलम पिता सन्नू अवलम उम 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीड़िया मारापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पीड़िया आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डॉक्टर टीम अध्यक्ष
  22. नंदा कुंजाम पिता जोगा कुंजाम उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीड़िया छिंदपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पीड़िया आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
  23. पोज्जा माड़वी उर्फ मुंचाल पिता देवा माड़वी उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया साकिन बोड़लापुसनार नयापारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पेद्दाकोरमा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
  24. गोपी कडियम पति पयकू कडियम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन उतला स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- उतला आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
  25. हुंगा लेकाम उर्फ रमेश पिता स्व. हिडिया लेकाम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन तमोड़ी पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- डोडीतुमनार आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
  26. पीलू मिडियम उर्फ भीमा पिता लखमा मिडियम उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया साकिन तमोड़ी नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- डोडीतुमनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/कृषि शाखा अध्यक्ष
  27. मासो मड़कम उर्फ कारे पिता स्व. सुकलू मड़कम उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोटपाल पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/जंगल शाखा सदस्य
  28. कमलेश कारम उर्फ गुडडी पिता भीमा कारम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी गमपुर कर्रेपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम – गमपुर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
  29. हुंगा ओयाम उर्फ पिड़ता पिता स्व. पाण्डू ओयाम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीड़िया इंदरपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पीड़िया आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य/ए सेक्शन कमाण्डर
  30. प्रमोद पोयाम पिता दुखू उर्फ दुखो उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन डालेर स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- बिरियाभूमि आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
  31. पीसो पोड़ियम पिता स्व. फगनू पोडियम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन डालेर स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम – बिरियाभूमि आरपीसी मिलिशिया सदस्य
  32. दशरू अवलम उर्फ फुलके दशरू पिता मासा अवलम उम्र 31 वर्ष साकिन मारापारा पीड़िया थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पीड़िया आरपीसी मिलिशिया सदस्य
  33. दशरू पुनेम पिता सुक्कू पुनेम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीड़िया पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम – पीड़िया आरपीसी मिलिशिया सदस्य
  34. बचलू कर्मा पिता स्व. रामू कर्मा उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड़ पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- ताकीलोड़ आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
  35. शशि कर्मा पिता अर्जुन उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन ताकीलोड़ टोटापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम – ताकीलोड़ आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
  36. सुरेश पुनेम पिता राजू पुनेम उम्र 34 वर्ष जाति मुरिया साकिन मारूड़बाका कड़तीपारा थाना उसूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
  37. भीमा माड़वी उर्फ रोड्डा पिता स्व. पोदिया माड़वी उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन तमोड़ी नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- डोडीतुमनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य/बी सेक्शन कमाण्डर
  38. भूमा कुंजाम पिता बुधरा कुंजाम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन गमपुर कर्रेपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- गमपुर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य/सी सेक्शन कमाण्डर
  39. मनकू कड़ती पिता बाला कड़ती उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन रेखापल्ली सोढ़ीपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, पदनाम-मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
  40. हुंगा माड़वी उर्फ पीटकूटा पिता स्व. नंदा माड़वी उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन तमोड़ी सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- डोडीतुमनार आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
  41. भामी सोढ़ी पिता हिडमा सोढ़ी उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया साकिन रेखापल्ली सोढ़ीपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-मारूड़बाका आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
  42. लच्छू मड़कम उर्फ दशरू पिता स्व. भीमा मड़कम उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन गमपुर कर्रेपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- गमपुर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
  43. नंदू मुचाकी पिता सुकलू मुचाकी उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन डोडीतुमनार काकड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- डोडीतुमनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
  44. हिड़ा मुचाकी पिता गुज्जा मुचाकी उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन डोडीतुमनार काकड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- डोडीतुमनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
  45. जिला ओयाम पिता लच्छू ओयाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाजोजेर पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पेद्दाजोजेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याय शाखा उपाध्यक्ष
  46. राजकुमार कोरसा उर्फ राजू पिता सोमाराम कोरसा उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया साकिन बांगोली टोटापारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-बेलनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डॉक्टर शाखा अध्यक्ष
  47. सोमू अवलम उर्फ टोरका पिता बक्का अवलम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीड़िया गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पीड़िया आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/संस्कृति शाखा अध्यक्ष
  48. सोमा ओयाम उर्फ कोया पिता भीमा ओयाम उम्र 47 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीड़िया इड़ेनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0 पुरूष पीड़िया आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/कृषि शाखा अध्यक्ष
  49. लिंगा माड़वी उर्फ गोरगा पिता स्व. कोसा माड़वी उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईशुलनार कोरसापारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-मनकेली आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष/न्याय शाखा अध्यक्ष
  50. दुलगो माड़वी पिता सुकड़ा माड़वी उम्र 46 वर्ष जाति मुरिया साकिन दुरधा गुडरेपारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम दुरधा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याय शाखा अध्यक्ष
  51. जोगा माड़वी पिता स्व. जोगा उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन दामारम पटेलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-कोमटपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य

🔳 इन 51 कैडरों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है।

🔳 राज्य शासन की नीति का सकारात्मक प्रभाव :- राज्य शासन की “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” नीति ने शांति और विकास की मजबूत नींव रखी है। पुलिस, सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों एवं सजग नागरिकों के समन्वित प्रयासों से हिंसा की संस्कृति को संवाद और विकास की संस्कृति में परिवर्तित किया जा सका है।

🔳 मुख्यधारा में लौटे कैडरों की प्रतिबद्धता :- मुख्यधारा में लौटे सभी कैडरों ने संविधान पर आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया है।
राज्य शासन द्वारा इन्हें पुनर्वास प्रोत्साहन स्वरूप ₹50,000 की राशि प्रदान की जाएगी।

🔳 सुरक्षा बलों की भूमिका :- इस पुनर्वास की प्रक्रिया में डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, केरिपु-85, केरिपु-199 एवं कोबरा 210, 201 की टीमों का विशेष योगदान रहा।

🔳 पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव का वक्तव्य :-
“सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को आकर्षित कर रही है। मुख्यधारा में प्रवेश करने वाले माओवादियों के परिजन भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिएं और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।”
डॉ. यादव ने माओवादियों से अपील की है कि वे भ्रामक विचारधाराओं को त्यागें और निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें, ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास स्थापित हो सके।

“पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन” योजना के अंतर्गत 51 माओवादियों का मुख्यधारा में शामिल होना बीजापुर जिले में बदलते सामाजिक परिवेश और जनविश्वास का प्रतीक है — जो यह दर्शाता है कि संवाद, पुनर्वास और विकास का मार्ग ही स्थायी शांति का मार्ग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *