दंतेवाड़ा और चित्रकोट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहिले, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय मौजूद रहे। बैठक में बस्तर संभाग के दो सीट दंतेवाड़ा और चित्रकोट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा चल रही है. इसके साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की जा रही है. वहीं प्रदेश में आरक्षण का कोटा बढ़ाए जाने के बाद बदले राजनीतिक हालात भी बातचीत चल रही है. इसके साथ ही कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने का आम जनमानस में केन्द्र सरकार को लेकर क्या असर है और क्या इसका को चुनावी लाभ मिल सकता है या नहीं इस पर मंथन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *