रायपुर : दिनांक 17अगस्त को आज रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत संजय नगर में बैठक ली। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी पर जनता का विश्वास और मजबूत होता जा रहा है। सदस्यता अभियान में संगठन से जुड़ने के लिए लोगों को आतुर होना यह साबित करता है कि हमारी विचारधारा हमारे नेतृत्व को जनता सहर्ष स्वीकार कर रही है।
बृजमोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है,इसलिए राष्ट्र के स्वाभिमान से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन वादों के साथ सत्ता पर आती है, उन वादों को निश्चित रूप से पूरा करती है। हमने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात अपने चुनावी घोषणा पत्र में कही थी। आज देखिए भारत माता के मुकुट जम्मू कश्मीर से धारा 370 हट चुका है। अब वह राज्य , भारत के अन्य राज्यों की तरह राष्ट्र के विकास में भागीदार होगा और वहां के लोग शांति के साथ समृद्धि की राह पर बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि सुशासन,विकास और सुरक्षा भाजपा का ध्येय है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी “सबका साथ सबका विकास” नारे को चरितार्थ करते हुए बिना धर्म भेद के सब को आगे बढ़ने का समान अवसर प्रदान कर रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित हुई है।इस अवसर पर श्रम कल्याण मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी,मत्स्य महासंघ के अध्यक्ष रामकृष्ण धीवर,मिर्जा एजाज, बेग मंडल अध्यक्ष चूड़ामणि निर्मलकर,बद्रीप्रसाद गुप्ता,किरण अग्रवाल,जय प्रकाश देवांगन,अभिषेक तिवारी,राज गायकवाड़,सीमा सिंह,आशीष धनगर,मंजुल मयंक श्रीवास्तव,राजेश लखानी,पिंकी कुरैशी,रेहाना खान,राजकुमारी साहू,राधा पाल,शिरोमणि शुक्ला,शायदा खान, आशिया आदि उपस्थित थे।