छत्तीसगढ़ : कोरबा जिला दिनांक 17 फरवरी को करतला थाना के घिनारा गांव के रहने वाले शिक्षाकर्मी वीरसिंह राठिया पर इलाके की ही एक महिला और उसकी कथित प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर करीब आठ साल तक दैहिक शोषण का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद से आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था। इसी मसले को लेकर शिक्षक के गांव में पंचायती बैठक की गई थी, जिसमें आरोपी शिक्षक और पीड़िता के बीच समझौते की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। इस बैठक की खबर किसी ने करतला थाने के प्रभारी को दे दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। दुष्कर्म के आरोपी शिक्षाकर्मी से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पहले ही उसके खिलाफ भादवी की धारा 376 के तहत मामला कायम कर लिया था।