आरक्षक भर्ती प्रक्रिया: शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित

Chhattisgarh

रायपुर 23 अप्रैल 2020। डीजीपी  डीएम अवस्थी ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि आरक्षक भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 मई से आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए थे। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *