रायपुर : छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र है,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कड़ी नीति और चलाई जा रही उन्मूलन अभियान से नक्सली बौखला कर इधर उधर भाग रहे हैं। शहरों की भिंड में मुंह छुपा रहे हैं,लेकिन बच नहीं सकते पुलिस ने खंगाल कर धर दबोचे।
रायपुर के बाद अब कोरबा में भी नक्सली रामा इचा पकड़ाया। इसका कनेक्शन रायपुर में पकड़ाया नक्सली दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश से संबंध था। एस आई ए की बड़ी कार्रवाई।कोरबा में नक्सली रामाईचा को SIA ने गिरफ्तार किया।
सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक :-
रायपुर के चांगोरा भाटा में पकड़ा दो नक्सली पति पत्नी से कनेक्शन था नक्सली रामा का। बीच बीच में मुलाकात करते थे। एक ठिकाने पर सिर्फ 2 से 3 महीने रहते थे और जगह बदल देते थे।नक्सली संगठन से जुड़ा था नक्सली रामा।रामा इचा कोरबा शहर में रहकर कॉल ब्लॉक में करता था काम। मजदूर संगठन से जुड़ा था । एस आई एन ए बिलासपुर के NIA कोर्ट में किया पेश।रामा ईचा का कनेक्शन चंगोराभाठा में पकड़े गए जग्गू कुरसम उर्फ रमेश और उनकी पत्नी कमला कुरसम से है. वह लगातार दोनों के संपर्क में था और कई बार उनसे मिलने रायपुर भी आया है. जग्गू भी अपनी पत्नी के साथ उनसे मिलने कोरबा गया है. इनके बीच पैसों का भी लेन-देन हुआ है.एसआईए(SIA) ने शनिवार शाम रामा को बिलासपुर एनआईए कोर्ट में पेश किया गया. वहां से उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है. तकनीकी जांच के बाद दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।