भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज

Uncategorized

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक सोमवार 19 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 2 बजे से आहुत की गयी हैं।

भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि 20 जुलाई को होने वाली भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पूर्व भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक तैयारी व रणनीति को अंतिम रूप देने एवं राजनीतिक विषय पर चर्चा हेतु रखी गयी हैं। पदाधिकारियों की बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव व ओपी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *