मृत्यु के बाद भी जीवन देने का संकल्प – प्रांजल कामरा बने प्रेरणा का स्रोत

Uncategorized

रायपुर, 22 अगस्त 2025 –”मरने के बाद भी ज़िंदगी दे जाना – यही है असली मानवता।” इसी भावना को साकार करते हुए रायपुर के वित्तीय सलाहकार, यूट्यूबर तथा फिनोलॉजी कम्पनी के संचालक प्रांजल कामरा ने प्रोजेक्ट दधीचि के अंतर्गत संपूर्ण देहदान का संकल्प लेकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रांजल को इस मानवीय निर्णय के लिए शॉल, प्रेरक पुस्तक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।प्रांजल ने कहा कि “देह जल जाए उससे बेहतर है कि किसी ज़रूरतमंद के काम आ जाए। मेरी दादी ने भी देहदान का संकल्प लिया था और आज मैंने वही परंपरा आगे बढ़ाई है।”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट दधीचि अब तक 34 से अधिक अंगदानों के माध्यम से जीवनदान का प्रतीक बन चुका है। इसका उद्देश्य समाज में अंगदान और देहदान को लेकर जागरूकता फैलाना और भ्रांतियों को दूर करना है।कलेक्टर डॉ. सिंह ने आमजनों से अपील की कि वे भी इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाएं और जरूरतमंदों के लिए जीवन की नई उम्मीद बनें।इस मौके पर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर आईएएस नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *