प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम समूचे देशवासियों से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

Chhattisgarh

जगदलपुर : 27जुलाई 2025,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 124 संस्करण शहर के दीनदयाल वार्ड में बूथ क्रमांक 116 मेकार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों के साथ सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अंतरिक्ष यात्री शांतनु शुक्ला का उल्लेख करते हुये अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम को देश का गौरव बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने महत्वपूर्ण विभिन्न विषयों को देशवासियों के साथ साझा किया।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम समूचे देशवासियों से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम बन गया है। मन की बात कार्यक्रम के ज़रिये प्रधानमंत्री मोदी हमारे विशाल देश की गौरवशाली परंपराओं व संस्कृति, राष्ट्रीय धरोहरों, देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अच्छे कार्यो, राष्ट्र की उपलब्धियों का जीवंत परिचय देशवासियों से साझा करते हैं। जिसका लाभ व ज्ञान हम सभी को मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पंजाब सनातन भवन में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के बाद एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वार्ड वासियों व समाज के सदस्यों के साथ पौधरोपण भी किया और सभी से पौधा लगाने व हरियाली बढ़ाने के पुनीत अभियान में बढ़चढ़ कर सहयोग करने अनुरोध किया।

आज मन की बात कार्यक्रम के श्रवण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, पार्षद सुरेश गुप्ता, रोहित त्रिवेदी, नवरत्न जलोटा, चंद्रशेखर साव, सुविता गुप्ता, अंजू राय, योगेश ठाकुर, जगत सिंह चौहान सूर्य भूषण सिंह, नारायण चांडक, राजू नाग, बलिराम सागर, ब्रिजेश शर्मा, देव झा, मनीष निषाद, जसवीन साहनी, रूपेश झा, श्याम बिहारी मालवीय, कल्लू मामा, विवेक झा, नरसिंह सेठिया,आशा राव, रेखा कुमार, कमल सिंह, इंदिरा स्वर्णकार, गोकुल साव, दुर्गा निषाद, सुषमा निषाद,रजनी निषाद, सुनील गिरध इत्यादि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *