रायपुर : बीजापुर में मुठभेड़: चार नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है।जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार शाम जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अब तक चार नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से इंसास और एसएलआर राइफलों सहित बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।