813 हाजी सकुशल लौटे, छत्तीसगढ़ में हज यात्रा 2026 सफलतापूर्वक संपन्न : मिर्जा एजाज़ बेग

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ से हज 2026 पर गए सभी 813 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पूरी कर सकुशल स्वदेश लौट आए हैं। सोमवार को अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा, जहां छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने एयरपोर्ट पर हाजियों का गुलपोशी कर स्वागत किया और उन्हें पवित्र ज़मज़म जल उपलब्ध कराया।

मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बताया कि राज्य गठन के बाद पहली बार सबसे अधिक 813 श्रद्धालुओं ने हज की सआदत हासिल की। इनमें 417 पुरुष और 396 महिलाएं शामिल हैं। हाजी विभिन्न एम्बार्केशन प्वाइंट्स के जरिए लौटे, जिनमें मुंबई से 451, नागपुर से 290, हैदराबाद से 42, दिल्ली से 14 सहित अन्य शहर शामिल हैं।उन्होंने बताया कि हज 2026 में यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की गईं। इनमें 20 दिन का शॉर्ट हज पैकेज, ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड, पासपोर्ट जमा न करने की सुविधा, जिला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण, संभाग स्तरीय प्रशिक्षण, बुलेट और मेट्रो ट्रेन से यात्रा तथा मीना में प्रत्येक हाजी के लिए नाम और कवर नंबर वाले सोफा-कम-बेड जैसी सुविधाएं शामिल रहीं। इन व्यवस्थाओं से हज यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और आरामदायक रही।

स्वदेश लौटे हाजियों ने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।अंतिम जत्थे के स्वागत के दौरान हज कमेटी के सदस्य मौलाना अमीर बेग और कार्यपालन अधिकारी एवं सचिव डॉ. खुशबू उस्मान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *