ई-रिक्शा के बैट्री चोर को पुलिस ने किया सोनी गिरफ्ता

Uncategorized

रायपुर : दिनांक 24.07.2025, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में स्थित देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह स्थित गली नंबर 03 से खड़ी ई-रिक्शा से बैट्री चोरी करने वाला आरोपी शानू सोनी गिरफ्तार । यह रिक्शा रजत कुकरेजा के बहन के नाम से ई-रिक्शा दर्ज है जिसे रजत कुकरेजा चलाता है। 23 जुलाई को घर के बाहर पार्किंग में खड़ी ई रिक्शा की बैट्री किसी ने चोरी हो गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित  आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा में प्रकरण में आरोपी सुभाष नगर गंज निवासी शानू सोनी को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बैट्री चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिस पर आरोपी शानू सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की *02 नग बैट्री कीमती लगभग 20,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी – शानू सोनी पिता महेश सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी नहरपारा सुभाष नगर फाफाडीह थाना गंज रायपुर।

    कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र एसैया थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, कलेश्वर कश्यप, महेन्द्र पाल साहू, राजकुमार देवांगन, विजय बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *