विधानसभा स्तरीय रसोइया संघ के सभी सदस्यों से सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया मुलाकात

Uncategorized

सीतापुर : अंबिकापुर जिला के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र विधानसभा स्तरीय रसोइया संघ के सभी सदस्यों के साथ सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मुलाकात किया। रसोइया संघ के सभा को किया संबोधित करते हुए कहा आज सीतापुर के एम एल ए एजुकेशन कोर परिसर में विधानसभा स्तरीय रसोइया संघ का बैठक आयोजित किया गया जिसमें पूरे विधानसभा क्षेत्र के रसोइया संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।यह सभा रसोइया संघ के द्वारा शासन से अपनी मांगों को लेकर किया गया था ।

सभा में सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो एवं भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
रसोइया संघ के सदस्यों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सीतापुर विधायक जी को सौंपा जिसमें उन्होंने मध्यान भोजन रसोइया को दस हजार रुपए वेतन प्रति माह की मांग रखी है,साथ ही मध्यान भोजन रसोइया संघ के लिए ड्रेस की मांग रखी है।
रसोइयों को शिक्षा विभाग में नियमित नियुक्ति की मांग रखी है।राज्य शासन के घोषणा पत्र के अनुसार वृद्धि राशि को तत्काल प्रदान करने हेतु मांग रखी है।
रसोइया संघ को ग्रीष्मकालीन वेतन नियमित प्रदान करने की मांग रखी है,जिसपर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो मांगे रखी गई है उसको बडी गंभीरता से प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री तक पहुंचा दूंगा ,और आपके संगठन के द्वारा जो ड्रेस की मांग की गई है उसको मै पूर्ण करने का आश्वासन देता हूं, आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में पहला अवसर था जब रसोइया संघ।का विधानसभा स्तरीय सभा आयोजित हुआ , हमने रसोइया संघ की बातों को गंभीरता से सुना है । उनकी मांगो को लेकर सभी को आश्वस्त किया है ,उनकी जो मांगे है सभी को शासन तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *